पृथ्वीराज और दुलकर सलमान के घर रेड, टैक्स चोरी गाड़ियों का मामला

ऑपरेशन नुमखोर के तहत साउथ के सुपरस्टार्स के घर छापेमारी, भूटान से लायी गईं गैरकानूनी गाड़ियों की जांच जारी

ऑपरेशन नुमखोर की रेड

केरल और पांच राज्यों में साउथ एक्टर्स पृथ्वीराज और दुलकर सलमान के घरों समेत 30 जगहों पर छापेमारी की गई

मामला गैरकानूनी गाड़ियों का

भूटान से बिना टैक्स चुकाए लग्जरी कारें भारत लाने के आरोप में दोनों एक्टर्स के घरों में तलाशी ली गई

पृथ्वीराज और दुलकर के घर

दुलकर का घर कोच्चि में और पृथ्वीराज के घर थेवारा और तिरुवनंतपुरम में है, डॉक्यूमेंट की जांच जारी

8 तरह की कारों की जांच

अधिकारियों को जानकारी मिली है कि अलग-अलग शोरूम और घरों में 8 तरह की कारें भूटान से लाई गई हैं

टैक्स चोरी का मामला

सीमा शुल्क विभाग के मुताबिक, फर्जी रजिस्ट्रेशन के जरिए 15 कारें भारत में लाई गई हैं, जब्त की जा सकती हैं

एक्टर्स की प्रतिक्रिया

फिलहाल दोनों एक्टर्स ने इस मामले में कोई बयान नहीं दिया, जांच अधिकारियों द्वारा जारी है

Next Story