1 रोल, 4 हीरो! कौन बनेगा अनीस बज्मी की फिल्म ‘राम और श्याम’ का स्टार?

अनीस बज्मी एक नई फिल्म ‘राम और श्याम’ पर काम शुरू करने जा रहे हैं. इस फिल्म में लीड रोल के लिए रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, कार्तिक आर्यन और शाहिद कपूर रेस में हैं. लेकिन सवाल ये है कि ये मौका किसे मिलेगा?

अनीस बज्मी की नई फिल्म का ऐलान

‘नो एंट्री में एंट्री’ के बाद अनीस बज्मी अब एक नई कॉमेडी-ड्रामा फिल्म बना रहे हैं, जिसका नाम है ‘राम और श्याम’.

एक रोल, चार बड़े नाम

इस फिल्म में लीड रोल के लिए रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, कार्तिक आर्यन और शाहिद कपूर के नामों पर चर्चा चल रही है.

क्लासिक ‘राम और श्याम’ से नहीं होगी तुलना

ये फिल्म दिलीप कुमार की 1967 की ‘राम और श्याम’ का रीमेक नहीं है. अनीस बज्मी इसे नई पीढ़ी के लिए अलग ट्विस्ट के साथ बना रहे हैं.

सबसे आगे कार्तिक आर्यन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्तिक आर्यन इस रेस में आगे हैं. उन्होंने अनीस बज्मी के साथ ‘भूल भुलैया 2’ में काम किया था और अब ‘भूल भुलैया 3’ में भी हैं.

बाकी एक्टर्स के शेड्यूल टाइट

रणवीर ‘डॉन 2’ शुरू करने जा रहे हैं, रणबीर ‘धूम 4’ की तैयारी में हैं और शाहिद के पास भी कई प्रोजेक्ट्स हैं. इसलिए डेट्स का मसला बड़ा बन गया है

फरवरी में शुरू हो सकती है शूटिंग

अगर एक्टर्स की डेट्स मिल गईं तो फिल्म की शूटिंग फरवरी 2026 के आसपास शुरू हो सकती है. फिलहाल फैंस को बस इंतजार है कि ‘राम और श्याम’ कौन बनेगा.

Next Story