बॉलीवुड एक्ट्रेस डायना पेंटी का 100 साल पुराना हेरिटेज घर आजकल खूब चर्चा में है। फराह खान जब वहां पहुंचीं तो उसकी खूबसूरती देख दंग रह गईं और बोलीं – ये तो शाहरुख खान के मन्नत से भी शानदार है!
फराह खान अपने शो के लिए डायना पेंटी के घर पहुंचीं और जैसे ही अंदर दाखिल हुईं, घर की शाही झलक देखकर हैरान रह गईं।
मुंबई में बना डायना का यह घर 100 साल पुराना है। दीवारों, खिड़कियों और फर्नीचर में आज भी पुराने दौर की झलक दिखाई देती है।
जब फराह ने घर का लिविंग रूम देखा तो बोलीं, यह तो शाहरुख खान के मन्नत के हॉल जितना बड़ा है! खुले स्पेस और ऊंची सीलिंग ने उन्हें इंप्रेस कर दिया।
घर के अंदर लकड़ी की पुरानी अलमारियां, आर्टिस्टिक कुर्सियां और ट्रेडिशनल डाइनिंग सेट हैं। हर कोने में क्लासिक एलेगेंस झलकता है।
डायना के घर का टेरेस हरे-भरे पौधों से भरा है। फराह ने कहा, यह किसी गार्डन से कम नहीं और मुंबई में ऐसा स्पेस मिलना लक्जरी है।
डायना ने बताया कि यह घर उनके ग्रेट ग्रैंडफादर के समय से है और वो चौथी जनरेशन हैं जो इसमें रह रही हैं। उन्होंने कहा, शायद मैं वाकई में लकी हूं।