सूरज पंचोली के बॉलीवुड छोड़ने की खबरों ने फैंस को चौंका दिया था. लेकिन अब एक्टर ने खुद सोशल मीडिया पर सच्चाई बताई है और साफ कर दिया है कि अफवाहों में कितनी सच्चाई है.
सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलीं कि सूरज पंचोली ने 10 साल बाद फिल्मों को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है.
सूरज ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि उन्होंने बॉलीवुड नहीं छोड़ा है और ऐसी खबरें पूरी तरह झूठी हैं. उन्होंने ट्रोल्स पर भी निशाना साधा.
अपने पोस्ट में सूरज ने कमेंट सेक्शन डिसेबल कर दिया. उन्होंने लिखा कि कुछ लोग सिर्फ निगेटिविटी फैलाते हैं, इसलिए अब वह ऐसी बातों से दूर रहना चाहते हैं.
सूरज का नाम जिया खान की मौत के मामले में आया था. सालों चली कानूनी लड़ाई के बाद 2023 में उन्हें कोर्ट ने बरी कर दिया.
बरी होने के बाद सूरज पंचोली ने फिल्म ‘केसरी वीर’ से वापसी की. फिल्म में उनके साथ सुनील शेट्टी भी नजर आए, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली.
सूरज ने साफ कर दिया है कि वह अभी भी फिल्मों में एक्टिव हैं और नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं. अफवाहों से उन्होंने फैंस को राहत दी है.