संजय लीला भंसाली की फिल्म Love And War का मुंबई शूट पूरा हो गया है. रणबीर, आलिया और विकी जल्द ही इटली में फाइनल शेड्यूल के लिए रवाना होंगे
टीम Love And War ने मुंबई वाला शेड्यूल पूरा कर लिया है. शूट के साथ फिल्म का बड़ा हिस्सा तैयार हो चुका है
मेकर अब फिल्म का अंतिम शेड्यूल इटली में शूट करेंगे. टीम जल्द ही इटली रवाना होगी
इटली में करीब 20 दिनों की शूटिंग होगी. इस दौरान क्लाइमेक्स के बड़े सीन्स फिल्माए जाएंगे
भंसाली ने 1970s इटली का सेट मुंबई में ही बनाया था. शुरुआती सीन्स वहीं शूट किए गए
2007 के बाद रणबीर और भंसाली फिर साथ आए हैं. इस कोलैबोरेशन को लेकर फैन्स बेहद उत्साहित हैं
रणबीर, आलिया और विकी की तिकड़ी पहली बार साथ दिखेगी. संजू के बाद रणबीर और विकी की जोड़ी फिर कमाल दिखाने को तैयार