स्नेहा उल्लाल ने सलमान खान के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया और अपनी ब्यूटी से तहलका मचाया। जानें क्यों उन्होंने अचानक फिल्मों से दूरी बनाई।
साल 2005 में स्नेहा ने फिल्म लकी: नो टाइम फॉर लव से बॉलीवुड में डेब्यू किया और पहली ही फिल्म से चर्चा में आ गई।
उनकी इनोसेंट ब्यूटी और बड़ी आंखों की वजह से उन्हें ऐश्वर्या राय की हमशक्ल कहा जाने लगा।
हर रोल में ऐश्वर्या वाला फील एक्सपेक्ट किया जाता था, जिससे वे अपनी अलग पहचान बनाने में स्ट्रगल कर रही थीं।
बॉलीवुड के बाद स्नेहा ने तेलुगु फिल्मों में काम किया और वहां अच्छा रिस्पॉन्स मिला, लेकिन टॉप एक्ट्रेसेस में जगह नहीं पाई।
स्नेहा को ऑटो इम्यून डिसऑर्डर हुआ और लंबे शूटिंग आवर्स की वजह से उन्होंने करीब चार साल तक एक्टिंग से ब्रेक लिया।
फिल्मों से दूर रहने के बावजूद स्नेहा सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं और भविष्य में सही प्रोजेक्ट मिलने पर वापसी का इरादा रखती हैं।