साउथ सुपरस्टार थलापति विजय को एयरपोर्ट पर देखकर फैंस बेकाबू हो गए। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बीती शाम थलापति विजय को एयरपोर्ट पर फैंस ने घेर लिया। भीड़ के बीच एक्टर गिर गए, जिसे बॉडीगार्ड्स ने तुरंत संभाला।
विजय की फैन-फॉलोइंग इतनी तगड़ी है कि उनका स्पॉट होते ही लोग बेकाबू हो गए और अफरा-तफरी मच गई।
थलापति विजय अपनी फिल्म जया नायकन के ऑडियो लॉन्च इवेंट के बाद चेन्नई पहुंचे थे।
भीड़ से बचाने के लिए गार्ड्स ने विजय को उठाकर गाड़ी तक पहुंचाया। एयरपोर्ट पर एक कार को भी नुकसान पहुंचा।
जन नायकन थलापति विजय की आखिरी फिल्म है, जिसमें बॉबी देओल और पूजा हेगड़े अहम भूमिकाओं में हैं।
फिल्म 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।