संगीत के जादूगर ए आर रहमान आज 59 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन पर फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने प्यार और सम्मान जताया।
ए आर रहमान आज अपना 59वां बर्थडे मना रहे हैं। उनके संगीत ने भारत ही नहीं दुनिया भर में लोगों के दिल जीते हैं।
जैकी श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर ए आर रहमान की तस्वीरें शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और हमेशा साथ रहने की दुआ की।
राम चरण ने ए आर रहमान के साथ फोटो शेयर करते हुए उनके संगीत को जादुई बताया और आने वाले प्रोजेक्ट के लिए आभार जताया।
चेन्नई में जन्मे ए आर रहमान ने कम उम्र में संगीत की राह चुनी और मेहनत के दम पर इंटरनेशनल मंच तक पहुंचे।
मणि रत्नम की फिल्म रोजा से रहमान को पहचान मिली। इस फिल्म के संगीत ने उन्हें रातोंरात सुपरस्टार बना दिया।
ए आर रहमान को दो ऑस्कर, दो ग्रैमी, पद्मश्री और कई राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। वे 145 से ज्यादा फिल्मों में संगीत दे चुके हैं।