2026 की 5 बड़ी फिल्मों पर लगा ग्रहण

साल की शुरुआत में ही कई बड़ी बॉलीवुड और साउथ फिल्में पोस्टपोन हो गई हैं। जानें कौन सी फिल्म किस वजह से अटकी और क्या है मेकर्स की रणनीति।

धुरंधर 2 का असर

अजय देवगन की धमाल 4 ईद 2026 पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन रणवीर सिंह की धुरंधर 2 के चलते तारीख बदल दी गई।

अल्फा का VFX जाम

YRF की फीमेल स्पाई फिल्म अल्फा का काम अभी पूरा नहीं हुआ। फिल्म को अब 17 अप्रैल, 2026 तक पोस्टपोन किया गया।

लव एंड वॉर अटकी

रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विकी कौशल की लव एंड वॉर का काम पूरा नहीं हो पा रहा। नई रिलीज डेट सितंबर 2026 तक हो सकती है।

भूत बंगला का झटका

अक्षय कुमार की भूत बंगला को धुरंधर 2 के दबाव में नई तारीख ढूंढनी पड़ रही है। अप्रैल 2026 की रिलीज अब अनिश्चित है।

आवारापन 2 की परेशानी

इमरान हाशमी की आवारापन 2 को भी पोस्टपोन करने की चर्चाएं हैं। धुरंधर 2 और भूत बंगला के टकराव से मेकर्स सावधान हैं।

3 फिल्मों के पीछे एक ही वजह

रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर धुरंधर 2 ने कई बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट बदल दी। मेकर्स बिना रिस्क लिए पीछे हट रहे हैं।

Next Story