51 की उम्र में 25 जैसी बॉडी, ऋतिक रोशन की फिटनेस थाली का राज

ऋतिक रोशन 51 की उम्र में भी यंग, फिट और एनर्जेटिक नजर आते हैं. इसकी वजह सिर्फ वर्कआउट नहीं, बल्कि उनकी सख्त और स्मार्ट डाइट भी है. जानिए उनकी प्लेट में क्या जरूर होता है.

Age Defying Fitness

51 साल की उम्र में ऋतिक रोशन की फिट बॉडी हर किसी को हैरान करती है. उनकी फिटनेस ग्लैमर वर्ल्ड में आज भी बेंचमार्क मानी जाती है.

Eat Lesser But Smarter

ऋतिक रोशन मानते हैं कि कम खाना जरूरी है, लेकिन प्लेट में वैरायटी होनी चाहिए. अलग-अलग फूड आइटम्स शरीर को जरूरी पोषक तत्व देते हैं.

Nutrients Loaded Plate

उनकी थाली में ब्रोकोली, शिमला मिर्च, गाजर, बीन्स, भिंडी, दाल, जुकिनी और ब्रसेल्स स्प्राउट शामिल होते हैं जो फाइबर और विटामिन से भरपूर हैं.

Protein Is The Key

मसल्स गेन और बॉडी टोन के लिए ऋतिक चिकन, फिश, अंडा, दाल और राजमा खाते हैं. प्रोटीन उनकी डाइट का सबसे अहम हिस्सा है.

Meal Timing Matters

ऋतिक दिनभर में छोटे मील्स लेते हैं और रात का डिनर 9 बजे तक खत्म कर देते हैं. इससे मेटाबॉलिज्म बेहतर बना रहता है.

Workout And Discipline

स्ट्रेंथ और कार्डियो के साथ ऋतिक फंक्शनल एक्सरसाइज करते हैं. वह प्रोसेस्ड फूड, रिफाइंड शुगर और अनहेल्दी ऑयल से दूरी बनाकर रखते हैं.

Next Story