सैयामी खेर और गुलशन देवैया की पसंदीदा जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर लौटने वाली है. नए प्रोजेक्ट की खबर सामने आते ही दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ गई है.
सैयामी खेर और गुलशन देवैया जल्द ही एक नए प्रोजेक्ट में साथ नजर आने वाले हैं. हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
अनपॉज्ड और 8 ए एम मेट्रो में दोनों की नेचुरल केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. उनकी जोड़ी को काफी सराहना मिली.
सूत्रों के मुताबिक सैयामी और गुलशन ने इस नए प्रोजेक्ट की शूटिंग हाल ही में पूरी कर ली है. फिलहाल सभी डिटेल्स सीक्रेट रखी गई हैं.
अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह नया प्रोजेक्ट फिल्म है या वेब सीरीज. लेकिन दोनों को फिर साथ देखने की उत्सुकता बढ़ चुकी है.
सैयामी खेर जल्द अक्षय कुमार और सैफ अली खान के साथ फिल्म हैवान में नजर आएंगी. इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है.
गुलशन देवैया हाल ही में वेब सीरीज परफेक्ट फैमिली में नजर आए थे. इस सीरीज में उनके किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया.