बॉर्डर 2 से पहले देखें ये देशभक्ति फिल्में, जोश से भर देंगी दिल

सनी देओल की बॉर्डर 2 से पहले अगर आप देशभक्ति का असली एहसास लेना चाहते हैं, तो ये 7 दमदार आर्मी फिल्में जरूर देखें, जो ओटीटी पर अवेलेबल हैं.

Border से बनेगा माहौल

1971 के युद्ध पर बनी बॉर्डर आज भी देशभक्ति फिल्मों की पहचान है. जवानों की बहादुरी और दमदार डायलॉग दिल छू लेते हैं. यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.

Sher Shah की वीर गाथा

कैप्टन विक्रम बत्रा की कहानी पर बनी शेरशाह देश के लिए बलिदान का सच्चा उदाहरण है. यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है.

Uri से जागेगा जोश

सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित उरी भारतीय सेना की ताकत दिखाती है. विक्की कौशल की एक्टिंग फिल्म को और दमदार बनाती है. यह फिल्म जी5 पर मौजूद है.

Lakshya की प्रेरक कहानी

भटके हुए युवक से आर्मी ऑफिसर बनने तक का सफर लक्ष्य को खास बनाता है. ऋतिक रोशन की ये फिल्म नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो पर है.

Holiday में एक्शन और मिशन

छुट्टी पर निकला आर्मी ऑफिसर आतंकियों से टकराता है. अक्षय कुमार की यह थ्रिलर फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रेंट पर उपलब्ध है.

Jab Tak Hai Jaan और LOC Kargil

एक तरफ इमोशनल आर्मी स्टोरी है तो दूसरी ओर कारगिल युद्ध की भव्य झलक. जब तक है जान नेटफ्लिक्स पर और LOC Kargil अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है.

Next Story