भीड़ में फंस गई द राजा साब फेम निधि अग्रवाल, बोलीं- अति किसी भी चीज की बुरी होती है
एक इवेंट से निकलते समय निधि अग्रवाल को भारी भीड़ ने घेर लिया था। उन्हें मुश्किल से सुरक्षित निकाला गया
उन्होंने कहा कि प्यार और प्रशंसा खूबसूरत है, लेकिन किसी भी चीज की अति सही नहीं होती
निधि के मुताबिक आंध्र और तेलंगाना में फिल्में देखना और स्टार्स को सेलिब्रेट करना लोगों की आदत है
निधि ने कहा कि इस तरह के मामलों में बात सोच-समझकर और सही प्लेटफॉर्म पर करनी चाहिए
निधि के अनुसार चाहे पर्सनल रिश्ता हो या फैंस का प्यार, स्पेस और रिस्पेक्ट हमेशा होना चाहिए
निधि अग्रवाल फिल्म द राजा साब में प्रभास के साथ नजर आएंगी। फिल्म 9 जनवरी को रिलीज होगी और 5 भाषाओं में उपलब्ध होगी