लोहड़ी पर वेलवेट फैब्रिक के सूट पहनकर बनाएं खूबसूरत और ठंड से सुरक्षित लुक, बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से लें डिजाइन आइडिया
सोनल चौहान ने बोटल ग्रीन वेलवेट कुर्ता पहनकर लोहड़ी लुक स्टाइलिश बनाया। नेक पर पैच वर्क और दामन में लेस इसे खास बनाते हैं
दीपिका पादुकोण का मस्टर्ड यैलो वेलवेट सूट सिंपल और सोबर है। इसे आप खुद भी प्लेन वेलवेट में लेस लगाकर तैयार कर सकती हैं
गौरी खान के अनारकली वेलवेट सूट में हैवी एंब्रॉयडरी है। मैचिंग फ्लेपर और दुपट्टे से लुक पूरा करें
लेवेंडर कुर्ता सेट में गोल्डन लेस डिटेलिंग और नेट दुपट्टा फेस्टिव लुक देता है। लोहड़ी पर यह काफी अच्छा विकल्प है
हिना खान ने शॉर्ट वेलवेट कुर्ती के साथ वेलवेट सलवार और ऑर्गेंजा दुपट्टा कैरी किया। परांदा लगाकर पंबाजी लुक तैयार करें
शहनाज गिल का रॉयल ब्लू लॉन्ग स्लीवलेस कुर्ता चुड़ीदार और नेट दुपट्टे के साथ बहुत खूबसूरत दिखता है। हैवी झुमके और ओपन हेयर से लुक कंप्लीट करें