रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर धुआं-धुआं कर रही है। 35 दिनों में फिल्म ने 1232 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर सभी रिकॉर्ड्स तोड़ दिए।
फिल्म ने भारत में 790.25 करोड़ और दुनियाभर में कुल 1232.25 करोड़ रुपए की कमाई कर सभी को चौंका दिया है।
फिल्म वीकडेज में 5 करोड़ से ज्यादा और वीकेंड में लगभग 10 करोड़ का कलेक्शन कर रही है।
धुरंधर ने एस एस राजामौली की ऑस्कर विनिंग फिल्म RRR का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी पीछे छोड़ दिया।
फिल्म ने रिलीज के पहले महीने में क्रिसमस और न्यू ईयर का फायदा उठाकर बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़े।
धुरंधर अब टॉप 4 मोस्ट अर्निंग फिल्मों में शामिल हो गई है। दंगल, पुष्पा 2 और बाहुबली 2 के बाद यह चौथे नंबर पर है।
आने वाले वीकेंड और नए रिलीज के बीच धुरंधर के 1300 करोड़ पार करने की उम्मीद बनी हुई है।