बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल ने अपने फिटनेस और स्टंट्स से फिर दिखाया कमाल। उनका हालिया वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है।
विद्युत जामवाल इंडस्ट्री के सबसे फिट एक्टर्स में से एक हैं। उनके फैंस उन्हें फिल्मों से ज्यादा स्टंट्स और ट्रेनिंग के लिए जानते हैं।
विद्युत केरल की प्राचीन फाइटिंग सिस्टम कलारीपयट्टू में ट्रेनिंग करते हैं। ये उनकी फिटनेस और स्टंट्स का राज है।
हाल ही में विद्युत ने इंस्टाग्राम पर अपना पेड़ चढ़ते हुए वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने कोई कपड़ा नहीं पहना।
विद्युत ने बताया कि सहज प्रैक्टिस में नेचर से जुड़ना और अपने शरीर के सेंसरी फीडबैक को बढ़ाना शामिल है।
वीडियो पर लोग अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ ने तारीफ की, तो कुछ ने ट्रोल कर उन्हें टार्जन कह दिया।
विद्युत के अनुसार सहज प्रैक्टिस से मेंटल फोकस बढ़ता है और शरीर के न्यूरोरिसेप्टर्स एक्टिव होते हैं।