व्हाइट वेडिंग के बाद नुपुर सेनन और स्टेबिन बेन ने हिंदू रीति रिवाज से शादी की। उदयपुर में हुआ जश्न सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
नुपुर और स्टेबिन ने पहले क्रिश्चियन वेडिंग की। व्हाइट गाउन और टक्सिडो में कपल बेहद खूबसूरत नजर आया।
उदयपुर में हुई हिंदू वेडिंग में नुपुर ने रेड लहंगा पहना। स्टेबिन व्हाइट शेरवानी में नजर आए।
स्टेबिन बेन ने अपनी बारात में जमकर डांस किया। शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
9 जनवरी से शुरू हुए शादी के फंक्शन में मेहंदी, हल्दी और संगीत शामिल रहे। संगीत में कृति सेनन का डांस चर्चा में रहा।
शादी में मौनी रॉय, दिशा पाटनी और कबीर बहिया शामिल हुए। सभी ने जश्न की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं।
नुपुर और स्टेबिन की मुलाकात काम के दौरान हुई थी। दोस्ती से शुरू हुआ रिश्ता अब शादी तक पहुंच गया।