रानी मुखर्जी की पहली बड़ी सफलता के पीछे छिपी है एक दिलचस्प कहानी. सालों बाद मुकेश भट्ट ने बताया वो किस्सा, जिसने रानी की किस्मत बदल दी.
बॉलीवुड में रानी मुखर्जी आज बड़ा नाम हैं, लेकिन उनकी शुरुआत भी संघर्ष और मौके की तलाश से हुई थी.
आमिर खान के साथ फिल्म गुलाम ने रानी को इंडस्ट्री में अलग पहचान दिलाई और उनका करियर तेज रफ्तार में आया.
टीवी9 से खास बातचीत में मुकेश भट्ट ने बताया कि रानी सिर्फ शानदार एक्ट्रेस नहीं, बल्कि जमीन से जुड़ी इंसान भी हैं.
गुलाम के लिए एक्ट्रेस की तलाश में सीनियर एडिटर सलीम अख्तर ने मुकेश भट्ट को रानी मुखर्जी के बारे में बताया.
राजा की आएगी बारात का सीन देखने के बाद मेकर्स को यकीन हो गया कि रानी इस रोल के लिए बिल्कुल फिट हैं.
गुलाम से शुरू हुआ सफर नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा, और रानी मुखर्जी आज भी अपनी एक्टिंग से दिल जीत रही हैं.