बॉलीवुड के दिग्गज पंकज कपूर ने अपनी कार कलेक्शन में नई लग्जरी SUV ऑडी Q7 शामिल की, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
पंकज कपूर ने ऑडी Q7 खरीदी है, जो आराम, स्टाइल और शानदार लुक के लिए जानी जाती है और फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गई है.
कार की डिलीवरी के मौके पर पंकज कपूर अपने परिवार के साथ नजर आए, तस्वीर में सभी की खुशी साफ झलक रही है.
कृति सेनन, संजय दत्त, जॉन अब्राहम और कई स्टार्स के पास भी ऑडी Q7 है, इसका क्लासी डिज़ाइन और आराम लोगों को खूब भाता है.
SUV में लेदर सीटें, स्मूद राइड, सात लोगों की सीटिंग और बड़ा बूट स्पेस मौजूद है, जो इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए उपयुक्त बनाता है.
Audi Q7 में क्वाट्रो ऑल-व्हील ड्राइव, एडॉप्टिव एयर सस्पेंशन, 360 डिग्री कैमरा, पार्क असिस्ट और 8 एयरबैग्स जैसी सुविधाएं हैं.
भारत में ऑडी Q7 की कीमत 86.14 लाख से 95.03 लाख रुपये के बीच है और पंकज कपूर ने इसे अपनी लग्जरी कार कलेक्शन में शामिल कर लिया है.