फरवरी का महीना सिनेमालवर्स के लिए खास है। एक्शन, रोमांस, थ्रिलर और फैमिली ड्रामा, हर जॉनर की आठ शानदार फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार हैं।
वध 2, भाबीजी घर पर हैं फन ऑन द रन और पिनाकी की कहानी एक ही दिन रिलीज होंगी। दर्शकों को मिल रहा है तीन फिल्मों का मजा।
संजय मिश्रा और नीना गुप्ता स्टारर यह लव रंजन निर्मित थ्रिलर फिल्म 56वें आईएफएफआई में सराही गई थी। 6 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
बेजॉय नाम्बियार निर्देशित रोमांटिक थ्रिलर फिल्म 13 फरवरी को रिलीज होगी। शनाया कपूर और आदर्श गौरव लीड किरदार में हैं।
शाहिद कपूर के दमदार अवतार में यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में आएगी। फिल्म में कई बड़े सितारे अहम रोल में हैं।
वीर मुरारबाजी: द बैटल ऑफ पुरंदर 19 फरवरी को आएगी। दो दीवाने सहर में रोमांटिक ड्रामा 20 फरवरी को रिलीज होगी।
केरला स्टोरी की अगली कड़ी 27 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह कहानी और भी गहरी और दर्दनाक है।