बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। रिपोर्ट्स की माने तो वो बिजनेसमैन कबीर बहिया को डेट कर रही हैं।
कृति सेनन और कबीर बहिया को कई बार साथ में स्पॉट किया गया है। दोनों अक्सर ट्रिप्स पर भी नजर आते हैं।
हाल ही में कबीर बहिया कृति की बहन नुपुर की शादी में भी शामिल हुए थे। फैंस की उत्सुकता इस रिश्ते को लेकर बढ़ती जा रही है।
कबीर बहिया वर्ल्डवाइड एविएशन एंड टूरिज्म लिमिटेड के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। उनकी फर्म एयरलाइन रिप्रिजेंटेशन सर्विस में विशेषज्ञता रखती है।
कबीर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 115k फॉलोअर्स हैं और वे कृति के बर्थडे पर उन्हें विश कर चुके हैं।
हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कभी कंफर्म नहीं किया। बावजूद इसके फैंस उन्हें साथ में देखकर खुश हैं।