कॉमेडी से लेकर मिमिक्री तक कमाल करने वाले सुनील ग्रोवर अब देसी अंदाज में चूल्हे पर रोटियां बनाते दिखे, वीडियो हुआ वायरल।
सुनील ग्रोवर हाल ही में आमिर खान की नैचुरल मिमिक्री से सुर्खियों में रहे और कपिल शर्मा के शो में सबको चौंका दिया।
इस बार सुनील किसी रोल में नहीं बल्कि असली जिंदगी में चूल्हे पर रोटियां बनाते नजर आए।
वीडियो में सुनील खुद आटे की लोई बनाते और बड़ी सफाई से गोल रोटियां बेलते दिखे।
कड़ाके की ठंड में चूल्हे पर रोटी बनाते सुनील का सादा और देसी अंदाज फैंस को खूब भा रहा है।
अर्चना पूरण सिंह, मुक्ति मोहन, शक्ति मोहन और शेफ रणवीर ब्रार ने भी इस वीडियो पर मजेदार कमेंट किए।
सुनील ग्रोवर अपने ऐसे ही सादगी भरे और मजेदार वीडियोज से सोशल मीडिया पर लगातार लोगों का दिल जीतते रहते हैं।