Border 2 से पहले जानिए 1997 की बॉर्डर क्यों बनी अमर वॉर मूवी

जेपी दत्ता की बॉर्डर सिर्फ युद्ध की फिल्म नहीं थी, बल्कि जज्बात, इंसानियत और बलिदान की कहानी थी, जो आज भी दिल छू जाती है.

1971 की जंग की सच्ची झलक

1997 की बॉर्डर भारत पाकिस्तान 1971 युद्ध पर आधारित थी, जिसे लोंगेवाला पोस्ट की कहानी के जरिए दिखाया गया.

युद्ध से पहले इंसानी रिश्ते

फिल्म का आधा हिस्सा जवानों की जिंदगी, परिवार, प्रेम और उम्मीदों को दिखाने में गुजरता है.

जब गोलियां देर से चलीं

फिल्म शुरू होने के करीब 35 मिनट बाद पहली बार गोलियां चलती हैं, जो इसे बाकी वॉर फिल्मों से अलग बनाता है.

संदेशे आते हैं का जादू

फिल्म का यह गाना आज भी देशभक्ति और भावनाओं का प्रतीक माना जाता है.

युद्ध में भी मानवता

चाहे कुरान बचाने का सीन हो या दुश्मन सैनिक को माफ करना, बॉर्डर इंसानियत का संदेश देती है.

आखिरी सीन जो रुला दे

तेरा भी वतन मेरा भी वतन के साथ खत्म होती बॉर्डर युद्ध नहीं, शांति की बात कहती है.

Next Story