ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर ने सुनील शेट्टी को भी अपना फैन बना लिया है. प्रमोशन के दौरान उन्होंने फिल्म, डायरेक्टर और दोनों स्टार्स पर खुलकर बात की.
रणवीर सिंह की धुरंधर रिलीज के 46 दिन बाद भी शानदार कमाई कर रही है और हर तरफ इसकी चर्चा बनी हुई है.
बॉर्डर 2 के प्रमोशन के दौरान सुनील शेट्टी ने धुरंधर को दमदार फिल्म बताया और इसके सीक्वल का इंतजार जताया.
सुनील शेट्टी ने कहा कि आदित्य धर ने OTT जैसी स्टोरीटेलिंग को बड़े पर्दे पर लाकर दर्शकों को नया अनुभव दिया.
सुनील ने अक्षय खन्ना की परफॉर्मेंस को शानदार बताया और उनकी एक्टिंग को परफेक्ट करार दिया.
सुनील शेट्टी के मुताबिक धुरंधर पूरी तरह रणवीर सिंह की फिल्म है और उन्होंने हर सीन में खुद को साबित किया.
सुनील शेट्टी ने रणवीर सिंह को लीजेंड बताते हुए कहा कि दूसरे देश में रहकर देशभक्ति दिखाना बेहद मुश्किल काम है.