फिल्ममेकर एटली और उनकी पत्नी प्रिया एटली ने दूसरी बार माता पिता बनने की खुशखबरी शेयर की है. सोशल मीडिया पर कपल की पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है.
जवान के डायरेक्टर एटली दूसरी बार पापा बनने वाले हैं. उनकी पत्नी प्रिया एटली प्रेग्नेंट हैं.
प्रिया एटली ने प्यारी फैमिली तस्वीरों के साथ बताया कि उनका घर जल्द और भी प्यार से भरने वाला है.
तस्वीरों में एटली, प्रिया, बेटे मीर और उनके पालतू डॉग्स के साथ नजर आए, जिसने फैंस का दिल जीत लिया.
एटली और प्रिया ने आठ साल की डेटिंग के बाद 9 नवंबर 2014 को शादी की थी और 2023 में बेटे मीर का स्वागत किया.
एटली तमिल सिनेमा के बड़े डायरेक्टर हैं और थेरी, मर्सल, बिगिल और जवान जैसी हिट फिल्में दे चुके हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक एटली जल्द एक नई फिल्म पर काम शुरू कर सकते हैं, जिसमें अल्लू अर्जुन लीड रोल में हो सकते हैं.