मोस्ट पॉपुलर एक्टर्स की लेटेस्ट लिस्ट में बड़ा उलटफेर हुआ है. इस बार बॉलीवुड के किंग्स नहीं, बल्कि साउथ का सुपरस्टार टॉप पर पहुंच गया है.
बाहुबली जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से ग्लोबल फैनबेस बनाने वाले प्रभास इस वक्त सबसे पॉपुलर एक्टर बने हैं. उनकी हालिया फिल्म राजासाब भी जबरदस्त चर्चा में है.
चाइल्ड आर्टिस्ट से सुपरस्टार बने विजय आज पैन इंडिया आइकन हैं. उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस के साथ सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड करती हैं
पुष्पा से देशभर में पहचान बनाने वाले अल्लू अर्जुन अपने स्टाइल, डांस और स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जाने जाते हैं.
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान आज भी सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले एक्टर्स में शामिल हैं. पठान जैसी फिल्मों से उन्होंने कमबैक को और मजबूत किया.
अजित कुमार तमिल सिनेमा के बड़े नाम हैं, वहीं जूनियर एनटीआर को यंग टाइगर कहा जाता है और उनकी फैन फॉलोइंग बेहद जबरदस्त है.
महेश बाबू, राम चरण, पवन कल्याण और सलमान खान भी लिस्ट में शामिल हैं. लेकिन इस बार दबदबा साफ तौर पर साउथ इंडस्ट्री का नजर आ रहा है.