प्री टिकट सेल में जबरदस्त क्रेज, रिकॉर्ड तोड़ उम्मीदें और ट्रेड का बड़ा दावा, जानिए पहले दिन Border 2 कितने करोड़ की ओपनिंग कर सकती है।
भारत के साथ कनाडा, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया में भी फिल्म की जबरदस्त एडवांस बुकिंग हो रही है और अब तक करीब 2 लाख टिकट बिक चुके हैं।
पहले दिन के लिए बिना ब्लॉक सीटों के करीब 6 करोड़ और ब्लॉक सीटों के साथ 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई हो चुकी है।
फिल्म हर घंटे करीब 4 हजार टिकट बेच रही है, जो पिछले दिनों के मुकाबले लगभग दोगुना है।
ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि Border 2, धुरंधर की 28 करोड़ और छावा की 31 करोड़ की ओपनिंग को पीछे छोड़ सकती है।
फिल्म के पहले दिन 32 से 35 करोड़ की ओपनिंग तय मानी जा रही है, वहीं मजबूत वर्ड ऑफ माउथ पर 40 करोड़ का आंकड़ा भी छू सकती है।
अगर Border 2 40 करोड़ पार करती है तो यह गदर 2 के 40.1 करोड़ के पहले दिन के रिकॉर्ड को भी तोड़ सकती है।