हल्का सा पेट दर्द भी कई बार गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। बाउल कैंसर के ऐसे शुरुआती लक्षण जिन्हें लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं।
बाउल कैंसर को कोलन कैंसर भी कहा जाता है, जो आंत की अंदरूनी परत से शुरू होता है और धीरे धीरे शरीर के दूसरे हिस्सों तक फैल सकता है।
44 साल के मैट ईमर ने पेट दर्द को गैस समझकर इग्नोर किया, लेकिन बाद में पता चला कि उन्हें स्टेज 4 बाउल कैंसर है।
लगातार पेट दर्द, ऐंठन, मल में खून, पेट फूलना, वजन कम होना और थकान बाउल कैंसर के शुरुआती संकेत हो सकते हैं।
यह बीमारी आंत में बने छोटे पॉलिप्स से शुरू होती है, जो समय पर इलाज न मिलने पर लिवर और दूसरे अंगों तक फैल सकती है।
धूम्रपान, शराब, जंक फूड, मोटापा और फिजिकल एक्टिविटी की कमी बाउल कैंसर के रिस्क को बढ़ा देती है।
समय पर जांच, हेल्दी डाइट, एक्टिव लाइफस्टाइल और किसी भी लंबे पेट दर्द को नजरअंदाज न करना ही सबसे बड़ा बचाव है।