Aditi Govitrikar ने साझा किया दर्द, बचपन के ट्रॉमा ने झकझोर कर रख दिया

एक्ट्रेस और मिसेज वर्ल्ड रह चुकी अदिति गोवित्रिकर ने हाल ही में अपने जीवन के कुछ बेहद निजी और दर्दनाक अनुभव साझा किए, जिसने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया।

कौन हैं अदिति गोवित्रिकर

अदिति गोवित्रिकर बॉलीवुड एक्ट्रेस और मिसेज वर्ल्ड रह चुकी हैं। उन्होंने सोच, 16 दिसंबर और दे दना दन जैसी फिल्मों में काम किया है।

करियर को लेकर अफसोस

अदिति ने बताया कि लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा को ज्यादा मौके मिले, जबकि उन्हें इंडस्ट्री में वैसी पहचान नहीं मिल पाई।

बचपन का ट्रॉमा

अदिति ने खुलासा किया कि बहुत छोटी उम्र में उनके साथ गलत व्यवहार हुआ, जिसे समझने में उन्हें सालों लग गए।

परिवार से जुड़ा दर्द

उन्होंने बताया कि इस घटना में उनके पिता का जानने वाला व्यक्ति शामिल था, जिसने उन्हें अंदर तक तोड़ दिया।

मुंबई में संघर्ष

पढ़ाई के दौरान बस और पब्लिक ट्रांसपोर्ट से सफर करते समय उन्हें असुरक्षा का सामना करना पड़ा और खुद को बचाने के तरीके अपनाने पड़े।

जिंदगी भर का असर

अदिति का कहना है कि ऐसे अनुभव इंसान को अंदर से बदल देते हैं और ये दर्द कभी पूरी तरह खत्म नहीं होता।

Next Story