सलमान, अक्षय और सैफ जैसे स्टार्स के साथ काम कर चुकी यह एक्ट्रेस बॉलीवुड में आने से पहले ही शादीशुदा थीं. करियर के साथ उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में रही है.
चित्रांगदा सिंह इन दिनों फिल्म द बैटल ऑफ गलवान को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें वह सलमान खान के साथ नजर आएंगी.
चित्रांगदा ने बॉलीवुड में कदम रखने से पहले इंडियन गोल्फर ज्योति रंधावा से साल 2001 में शादी की थी.
कुछ सालों तक सब ठीक रहा, लेकिन बाद में दोनों के रिश्ते में दरार आई और 2014 में तलाक हो गया.
तलाक के बाद बेटे जोरावर की कस्टडी चित्रांगदा को मिली और वह अब सिंगल मदर के तौर पर उसकी परवरिश कर रही हैं.
चित्रांगदा ने कमर्शियल फिल्मों से ज्यादा कंटेंट ड्रिवन और परफॉरमेंस ओरिएंटेड सिनेमा को चुना.
दिल्ली से मॉडलिंग शुरू करने वाली चित्रांगदा को एयर होस्टेस के ऑफर मिले थे, लेकिन उन्होंने एक्टिंग को अपना रास्ता चुना.