लंबे वक्त बाद नील भट्ट टीवी स्क्रीन पर लौट रहे हैं. नए शो मिस्टर एंड मिसेज परशुराम में वह एक नहीं बल्कि दो अलग-अलग किरदार निभाते नजर आएंगे.
बिग बॉस 17 के बाद नील भट्ट अब स्टार प्लस के नए प्राइम टाइम शो से फिक्शन टीवी में कमबैक कर रहे हैं.
इस शो में नील भट्ट दो किरदार निभा रहे हैं, एक जिम्मेदार फैमिली मैन और दूसरा सीक्रेट स्पाई.
शिवप्रसाद एक आम आदमी है, पत्नी और बच्चों के लिए जीने वाला परिवार प्रेमी इंसान.
परशुराम एक निडर जासूस है, जिसकी डबल लाइफ से उसकी पत्नी तक अनजान है.
मार्शल आर्ट्स बैकग्राउंड की वजह से नील भट्ट ने शो में सभी एक्शन स्टंट खुद किए हैं.
मिस्टर एंड मिसेज परशुराम 3 फरवरी से हर रात 8:30 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होगा.