धुरंधर की बंपर सक्सेस के बीच रणवीर सिंह पर FIR, पुराना वीडियो बना विवाद की वजह

1300 करोड़ की ब्लॉकबस्टर खुशी के बीच रणवीर सिंह के लिए आई बड़ी मुश्किल, गोवा इवेंट से जुड़ा मामला पहुंचा FIR तक।

सक्सेस के बीच बढ़ी मुश्किल

फिल्म धुरंधर की ऐतिहासिक सफलता के बीच रणवीर सिंह पर बेंगलुरु में FIR दर्ज होने की खबर सामने आई है।

कहां से शुरू हुआ विवाद

मामला पिछले साल गोवा में हुए इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया से जुड़ा हुआ है।

स्टेज पर किया था ये काम

इवेंट के दौरान रणवीर सिंह ने कांतारा चैप्टर 1 के दैवा सीन की मजाकिया नकल की थी।

वीडियो हुआ वायरल

रणवीर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप लगे।

FIR कैसे दर्ज हुई

बेंगलुरु के ACJM कोर्ट के आदेश पर ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में रणवीर के खिलाफ FIR दर्ज की गई।

किन धाराओं में केस

मामला बीएनएस की धारा 196, 299 और 302 के तहत दर्ज हुआ है, आगे की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।

Next Story