एक्शन फिल्मों की चमक के पीछे छुपा होता है असली दर्द. बॉर्डर 2 की शूटिंग के दौरान वरुण धवन के साथ हुआ ऐसा हादसा, जिसने फैंस को चौंका दिया.
बॉर्डर 2 के एक फाइट सीन के दौरान वरुण धवन बुरी तरह घायल हो गए. यह हादसा शूटिंग के बीच अचानक हुआ.
वरुण की टेल बोन यानी रीढ़ की सबसे निचली हड्डी पत्थर से टकरा गई. चोट इतनी गंभीर थी कि हेयरलाइन फ्रैक्चर हो गया.
फाइट सीन के दौरान वरुण कैमरे को बचाने की कोशिश कर रहे थे. इसी एक पल की चूक ने उन्हें जिंदगी का सबसे दर्दनाक अनुभव दे दिया.
चोट लगने के बाद वरुण ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे. इसके बावजूद उन्होंने शूटिंग जारी रखी और टीम के साथ खड़े रहे.
वरुण ने खुद बताया कि वह अभी तक पूरी तरह रिकवर नहीं हुए हैं. लेकिन इस सफर के लिए उन्होंने अपनी टीम का शुक्रिया अदा किया.
हादसे की खबर के बीच फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बना रही है. 6 दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में करीब 300 करोड़ की कमाई कर ली है.