द राजा साब की नाकामी के बाद सालार 2 को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं. अब मेकर्स ने खुद सामने आकर सच्चाई साफ कर दी है.
प्रभास की हालिया फिल्म के कमजोर प्रदर्शन के बाद उनकी आने वाली फिल्मों को लेकर सवाल उठने लगे. सबसे ज्यादा चर्चा सालार 2 को लेकर हुई.
कहा जाने लगा कि सालार 2 को अनिश्चित समय के लिए रोक दिया गया है. कुछ रिपोर्ट्स में प्रोजेक्ट के दोबारा प्लान होने की बात भी सामने आई.
एक फिल्म के फेल होते ही प्रभास के करियर को लेकर बहस शुरू हो गई. इसी बीच स्पिरिट की रिलीज डेट ने माहौल थोड़ा बदला.
सालार 2 की टीम ने ऑफिशियल पोस्ट के जरिए साफ कर दिया कि फिल्म पूरी तरह ट्रैक पर है और किसी तरह की रोक नहीं लगी है.
श्रुति हासन के बर्थडे पोस्ट में प्रभास के साथ तस्वीर सामने आई. दोनों को साथ देखकर फैंस को सालार 2 का इशारा मिला.
पोस्ट के बाद कमेंट्स की बाढ़ आ गई. फैंस अब प्रभास और पृथ्वीराज के टकराव को अगले पार्ट में देखने को बेताब हैं.