12 साल बाद भी मर्दानी का दम, मर्दानी 3 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तूफान

रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 ने रिलीज के पहले ही वीकेंड में साबित कर दिया कि यह फ्रेंचाइजी अब भी दर्शकों की पसंद बनी हुई है। तीन दिन में दमदार कमाई और मजबूत ओपनिंग ने सबका ध्यान खींचा है।

पहले वीकेंड में शानदार ओपनिंग

मर्दानी 3 ने रिलीज के पहले तीन दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी। फिल्म ने मजबूत शुरुआत के साथ पॉजिटिव माहौल बना लिया है।

पहले दिन से दिखा रानी का स्टार पावर

फिल्म ने पहले दिन 4 करोड़ की कमाई की। रानी मुखर्जी की वापसी को दर्शकों का साफ समर्थन मिला।

वीकेंड में लगातार बढ़ी कमाई

दूसरे दिन फिल्म ने 6.25 करोड़ और तीसरे दिन 7.25 करोड़ कमाए। हर दिन के साथ कलेक्शन में बढ़ोतरी देखने को मिली।

भारत में 17.50 करोड़ का नेट कलेक्शन

तीन दिनों में भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 17.50 करोड़ रहा। ग्रॉस कलेक्शन 20.70 करोड़ तक पहुंच गया।

ओवरसीज में भी मर्दानी 3 का जलवा

विदेशी बाजार में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला। तीन दिन में ओवरसीज से 6 करोड़ की कमाई हुई।

बजट का आधा वसूल, अब नजरें वीकडेज पर

करीब 60 करोड़ के बजट वाली मर्दानी 3 ने पहले वीकेंड में लगभग आधा बजट निकाल लिया है। वीकडेज में परफॉर्मेंस तय करेगी आगे की रफ्तार।

Next Story