किसकी याद में इमोशनल हुए अर्जुन कपूर, ट्रोलिंग पर भी बयां किया दर्द

अर्जुन कपूर ने मां मोना शौरी कपूर की बर्थ एनिवर्सरी पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट में उन्होंने अपनी निजी तकलीफों और मुश्किल दौर का भी जिक्र किया, जिस पर इंडस्ट्री से भावनात्मक प्रतिक्रियाएं आईं.

मां की याद में भावुक अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां मोना शौरी कपूर की याद में एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया, जो उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर सामने आया.

जिंदगी रही थोड़ी मुश्किल

पोस्ट में अर्जुन ने माना कि हाल के समय में उनकी जिंदगी आसान नहीं रही, लेकिन उन्होंने हार न मानने का जज्बा भी दिखाया.

मां से मिली हिम्मत

अर्जुन ने लिखा कि उनकी मां ने उन्हें मुश्किल हालात में भी गरिमा और मजबूती के साथ खड़े रहना सिखाया है.

ट्रोलिंग पर इशारा

अर्जुन ने सीधे ट्रोलिंग का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके शब्दों से साफ है कि सोशल मीडिया आलोचना ने उन्हें प्रभावित किया है.

सितारों का मिला सपोर्ट

इस पोस्ट पर जान्हवी कपूर, खुशी कपूर, संजय कपूर और रकुल प्रीत सिंह समेत कई सेलेब्स ने दिल के इमोजी के साथ समर्थन जताया.

हर साल मां को करते हैं याद

अर्जुन कपूर हर साल अपनी मां की बर्थ एनिवर्सरी पर उन्हें याद करते हैं और भावनात्मक पोस्ट के जरिए अपना प्यार जाहिर करते हैं.

Next Story