धनुष की अपकमिंग फिल्म डी55 को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है. श्रीलीला के बाद अब साई पल्लवी के जुड़ने से यह प्रोजेक्ट चर्चा में आ गया है.
डी55 धनुष की आने वाली बड़ी फिल्मों में से एक है, जिसे राजकुमार पेरियासामी डायरेक्ट कर रहे हैं.
फिल्म में अब साउथ की फेमस एक्ट्रेस साई पल्लवी को भी शामिल कर लिया गया है.
डी55 में श्रीलीला और साई पल्लवी दोनों धनुष के साथ अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी.
साई पल्लवी और धनुष इससे पहले मारी 2 में साथ नजर आए थे, जिसका गाना राउडी बेबी सुपरहिट रहा.
पुष्पा 2 के बाद श्रीलीला की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है, जिससे फिल्म को और चर्चा मिल रही है.
साई पल्लवी रामायण और हिंदी डेब्यू फिल्म एक दिन जैसी बड़ी फिल्मों का भी हिस्सा हैं.