भागम भाग के दूसरे पार्ट से गोविंदा को रिप्लेस कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर फैंस नाराज और चर्चा में है।
भूलभुलैया जैसी हिट कॉमेडी फिल्म भागम भाग के सीक्वल से गोविंदा को बाहर कर दिया गया है।
गोविंदा की जगह अब मनोज बाजपेयी ने फिल्म में अहम किरदार लिया है, जो फैंस के लिए चौंकाने वाली खबर है।
सोशल मीडिया पर लोग भर-भरकर रिएक्शन दे रहे हैं। कई फैंस ने कहा, फिल्म को बंद कर दो।
2006 में रिलीज हुई फिल्म प्रियदर्शन की कॉमेडी थ्रिलर थी। गोविंदा, अक्षय कुमार और परेश रावल मुख्य किरदार में थे।
मीनाक्षी चौधरी अक्षय कुमार के अपोजिट हैं और फिल्म की शूटिंग अगले महीने मुंबई में शुरू होगी।
कुछ लोगों ने कृष्णा अभिषेक को कास्ट करने की राय दी, जबकि कुछ ने मनोज बाजपेयी का सपोर्ट किया है।