अरिजीत सिंह का पहला गाना प्लेबैक छोड़ने के बाद, यूलिया वंतूर के साथ

प्लेबैक सिंगिंग को अलविद कहने के बाद अरिजीत सिंह का पहला गाना जल्द ही रिलीज होने जा रहा है। टीजर से फैंस बेहद उत्साहित हैं।

प्लेबैक सिंगिंग को अलविदा

अरिजीत सिंह ने हाल ही में प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने का फैसला किया और अब उनका पहला नया गाना रिलीज होने जा रहा है।

गाने का नाम तेरे संग

इस गाने का टीजर जारी हो चुका है और इसे 7 फरवरी को रोज डे के मौके पर रिलीज किया जाएगा।

यूलिया वंतूर के साथ जुड़ाव

अरिजीत ने इस गाने में यूलिया वंतूर के साथ काम किया है। यूलिया ने गाने के लिरिक्स भी लिखे हैं।

शॉर्ट फिल्म ईकोज ऑफ अस

यह गाना शॉर्ट फिल्म ईकोज ऑफ अस का हिस्सा है, जिसका निर्माण पूजा बत्रा ने सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले किया है।

फिल्म की मुख्य कास्ट

फिल्म में दीपक तिजोरी, यूलिया वंतूर और स्पेनिश एक्ट्रेस एलेसांद्रा व्हेलन मेरेडिज अहम भूमिका में नजर आएंगी।

टीजर और फैंस की प्रतिक्रिया

टीजर रिलीज होते ही फैंस उत्साहित हो गए हैं। कई लोगों ने अरिजीत के नए गाने का बेसब्री से इंतजार करना शुरू कर दिया है।

Next Story