Border 2 Box Office: 15वें दिन भी लगातार छाप रही नोट

सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म बॉर्डर 2 ने दो हफ्ते पूरे कर लिए हैं और 15वें दिन भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है।

ओपनिंग वीकेंड धमाका

बॉर्डर 2 ने पहले दिन 30 करोड़ रुपये से शुरुआत की और ओपनिंग वीकेंड में शानदार कलेक्शन किया।

दो हफ्तों की कमाई

पहले हफ्ते में फिल्म ने 224.25 करोड़ और दूसरे हफ्ते में 70.15 करोड़ रुपये कमाए। कुल दो हफ्ते की नेट कमाई 294.4 करोड़ रही।

15वें दिन लाइव अपडेट

तीसरे शुक्रवार को दोपहर 3 बजे तक फिल्म ने 0.49 करोड़ की कमाई कर ली है। रात के फाइनल आंकड़े और अधिक हो सकते हैं।

ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट

तीसरे शुक्रवार की मॉर्निंग ऑक्यूपेंसी 4.16 फीसदी दर्ज की गई। पहले गुरुवार की तुलना में ऑक्यूपेंसी में गिरावट देखी गई।

मेकर्स के आंकड़े

मेकर्स के अनुसार 14 दिनों में बॉर्डर 2 ने भारत में कुल 323.89 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।

स्टार कास्ट और बैकग्राउंड

सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 1971 के भारत-पाक युद्ध के बैकग्राउंड पर आधारित है।

Next Story