सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की रिलीज डेट को लेकर चर्चा तेज है। क्या ये आमिर खान और सनी देओल की फिल्म के साथ क्लैश करेगी? जानिए पूरी कहानी।
सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ लंबे समय से सुर्खियों में है और रिलीज डेट को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 17 अप्रैल की बजाय 15 अगस्त के आसपास रिलीज हो सकती है।
डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने कहा, उन्हें रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं है।
अगर फिल्म अगस्त में आती है, तो इसका क्लैश आमिर खान-प्रोडक्शन की ‘लाहौर 1947’ से हो सकता है।
अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल को रिलीज हो रही है। इसका असर सलमान की फिल्म की डेट पर पड़ सकता है।
मेकर्स ने आधिकारिक घोषणा नहीं की है। फिलहाल, 17 अप्रैल पर फिल्म रिलीज होने की संभावना कम है।