सोनिया बंसल ने शोबिज छोड़कर स्प्रिचुअल एडवाइजर बनने का फैसला किया। अब उनका फोकस लोगों की समस्याओं और आत्मशांति पर है।
सोनिया बंसल ने सलमान खान के शो बिग बॉस 17 में अपने सिजलिंग और ग्लैमरस अंदाज से सबका ध्यान खींचा।
सोनिया ने घोषणा की कि अब वो शोबिज से दूर जा रही हैं और नया अध्याय शुरू कर रही हैं।
सोनिया अब लोगों की समस्याओं पर ध्यान देंगी और जीवन में शांति फैलाने का काम करेंगी।
सोनिया ने कहा कि पैसा और शोहरत उनके पास हैं, लेकिन हमेशा शांति की कमी महसूस होती रही।
अब सोनिया ने तय कर लिया कि वो कोई दिखावा नहीं करेंगी और असली उद्देश्य पर ध्यान देंगी।
सोनिया बंसल अब अध्यात्म और लोगों की मदद को अपना लक्ष्य बनाएंगी और व्यक्तिगत शांति को प्राथमिकता देंगी।