बॉलीवुड सितारों की जेल की कहानी: राजपाल यादव से लेकर सुपरस्टार्स तक

ग्लैमर के पीछे भी विवाद हैं, जानिए किन बॉलीवुड सितारों को झेलनी पड़ी जेल की हवा।

राजपाल यादव की तिहाड़ यात्रा

कानूनी पचड़ों के चलते राजपाल यादव को तिहाड़ जेल जाना पड़ा। फिल्मी दुनिया से कई लोग उनकी मदद के लिए आगे आए।

शाहरुख खान का विवाद

एक मैग्जीन आर्टिकल पर गुस्से में शाहरुख ने जर्नलिस्ट को धमकी दी। इसके चलते उन्हें जेल की सलाखों के पीछे रहना पड़ा।

सलमान खान और काले हिरण का केस

1998 में काले हिरण के शिकार का आरोप लगा। 2018 में दोषी पाए जाने के बाद उन्हें कुछ समय जेल में रहना पड़ा।

संजय दत्त का लंबा संघर्ष

1993 मुंबई ब्लास्ट केस में अवैध हथियार रखने के आरोप में संजय दत्त को पांच साल की सजा मिली। उनकी जिंदगी का यह दौर काफी चर्चित रहा।

अक्षय कुमार का फैशन शो विवाद

2009 में एक शो में पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ हुई घटना की वजह से अश्लीलता का मामला दर्ज हुआ। उन्हें पुलिस हिरासत में भी लिया गया।

सैफ अली खान की मारपीट

2012 में एक होटल में एनआरआई से कहासुनी के बाद सैफ को गिरफ्तार किया गया। उन्हें अटेम्प्ट टू मर्डर केस में जमानत मिली।

Next Story