अक्षय कुमार की 5 अंडररेटेड फिल्में, ओटीटी पर जरूर देखें

कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कम कमाई की, लेकिन अक्षय कुमार की एक्टिंग और कहानी दमदार रही

संघर्ष

1999 में रिलीज हुई यह फिल्म अपने समय से आगे की थी। इसे यूट्यूब और अमेजन प्राइम पर देखा जा सकता है।

खाकी

2004 की यह फिल्म अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय के साथ बनी। जियो सिनेमा, एमएक्स प्लेयर और यूट्यूब पर उपलब्ध है।

पटियाला हाउस

2011 में आई इस फिल्म में अक्षय की बेहतरीन परफॉर्मेंस देखने को मिलती है। फिल्म यूट्यूब पर उपलब्ध है।

ब्रदर्स

अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर यह फिल्म अमेजन प्राइम और जियो हॉटस्टार पर देखी जा सकती है।

ये दिल्लगी

सैफ अली खान और काजोल के साथ बनी इस लव स्टोरी को अमेजन प्राइम, एप्पल टीवी और यूट्यूब पर देखा जा सकता है।

अंडररेटेड लेकिन दमदार

ये पांच फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं, लेकिन अक्षय कुमार की एक्टिंग और कहानी में आज भी मज़ा आता है।

Next Story