डिजिटल स्टार भुवन बाम की पहली फिल्म ‘कुकू की कुंडली’ की शूटिंग लखनऊ में शुरू, फैंस में उत्साह
यूट्यूब से पहचान बनाने वाले भुवन बाम अब बड़े पर्दे पर अपनी किस्मत आज़मा रहे हैं।
भुवन की पहली फिल्म ‘कुकू की कुंडली’ धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही है।
लखनऊ में फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और कुछ हिस्से कानपुर में भी शूट होंगे।
फिल्म को हल्के-फुल्के अंदाज और एंटरटेनिंग ट्विस्ट के साथ पेश किया जाएगा। भुवन नए अंदाज में नजर आएंगे।
भुवन के साथ वामिका गब्बी, मनोज पाहवा और गीता अग्रवाल शर्मा जैसी कलाकार फिल्म में हैं।
शूटिंग शुरू होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा बढ़ गई है। अब दर्शक इंतजार कर रहे हैं भुवन का बॉलीवुड डेब्यू देखने के लिए।