अभिनेता की शानदार फिल्मों और पर्सनल लाइफ के राज, जिनमें रेखा के साथ गुपचुप शादी की कहानी भी शामिल है।
13 फरवरी 1945 को जन्मे विनोद मेहरा ने 1958 में फिल्म रागिनी से बाल कलाकार के रूप में शुरुआत की और फिर 1971 में एक थी रीता से अभिनेता के रूप में डेब्यू किया।
60-70 के दशक में धर्मेंद्र और राजेश खन्ना के दौर में भी विनोद की मासूम और सहज इमेज ने उन्हें अलग पहचान दिलाई।
अनुराग, अमर प्रेम, घर, बेमिसाल और लाल पत्थर जैसी फिल्मों में उनका अभिनय दर्शकों के दिलों में आज भी जीवित है।
गुरुदेव फिल्म का निर्देशन और प्रोडक्शन करने वाले विनोद मेहरा का निधन 30 अक्टूबर 1990 को हुआ।
विनोद ने तीन शादियां कीं, लेकिन रेखा के साथ कथित गुपचुप शादी का मामला लंबे समय तक चर्चा में रहा।
फिल्म ऐलान के दौरान बढ़े आकर्षण के चलते दोनों ने 1970 में कोलकाता में चुपके से शादी की, लेकिन परिवार के विरोध के कारण रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला।