सनी देओल की गबरू अब 8 मई को होगी रिलीज, सलमान का कैमियो भी

फैंस के लिए बड़ा अपडेट! सनी देओल की फिल्म गबरू की नई रिलीज डेट सामने आई है, जिसमें सलमान खान भी कैमियो में दिखेंगे।

गबरू की नई रिलीज डेट

पहले 13 मार्च तय थी, अब मेकर्स के मुताबिक फिल्म 8 मई को सिनेमाघरों में आएगी।

सलमान खान का स्पेशल कैमियो

इस फिल्म में सलमान खान छोटे रोल में नजर आएंगे, जो फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज है।

सनी देओल का अलग अवतार

सनी ने बताया कि गबरू उनके दिल के बेहद करीब है और इसमें उनका नया रूप देखने को मिलेगा।

कौन-कौन है फिल्म में

सनी देओल के साथ सिमरन और प्रीत कमानी भी हैं। शशांक उदापुरकर ने डायरेक्शन और कहानी लिखी है।

पोस्टपोन का कारण

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 और यश की टॉक्सिक के क्लैश को देखते हुए गबरू को रिलीज डेट बदलनी पड़ी।

एक्शन-ड्रामा का मजा

शशांक उदापुरकर की गबरू में एक्शन और ड्रामा का धमाका देखने को मिलेगा। म्यूजिक मिथुन ने दिया है।

Next Story