Toxic Teaser का धमाका: यश की फिल्म का टीजर 20 फरवरी को

यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक का टीजर जल्द ही रिलीज होने वाला है। जानिए कब और कितने बजे यह धमाकेदार वीडियो दर्शकों के सामने आएगा और किस तरह से सोशल मीडिया पर छा रहा है।

टीजर रिलीज की डेट और टाइम

फिल्म का टीजर 20 फरवरी को सुबह 9:35 बजे रिलीज होगा। रिलीज की खबर से फैंस बेहद उत्साहित हैं।

यश का धमाकेदार लुक

पोस्टर में यश बर्फ में खड़े हैं, हाथ में शराब की बोतल और चारों ओर खून बिखरा हुआ दिख रहा है।

फिल्म का क्रेज बढ़ा

टॉक्सिक के फर्स्ट लुक ने यूट्यूब पर 100 मिलियन व्यूज पार कर दिए और सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा छिड़ गई।

क्लैश हो रही है धुरंधर 2 से

19 मार्च को रिलीज होने वाली टॉक्सिक का सामना रणवीर सिंह की धुरंधर 2 से होगा, लेकिन यश की वापसी जोरदार नजर आ रही है।

स्टार कास्ट और डायरेक्टर

फिल्म में कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी नजर आएंगी। डायरेक्शन गीतू मोहनदास ने किया है।

सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन

पोस्टर और टीजर की खबर पर फैंस का उत्साह देखते ही बनता है। अक्षय ओबेरॉय ने रॉकेट का इमोजी शेयर कर तारीफ की।

Next Story