राजपाल यादव बोले- मदद करने वालों के नाम नहीं लूंगा

अभिनेता राजपाल यादव ने कहा कि उन्हें किसी की सिम्पेथी नहीं चाहिए और मदद करने वालों के नाम साझा नहीं करेंगे। उनके जमानत मिलने और मुश्किल वक्त पर इंडस्ट्री की मदद की जानकारी इस स्टोरी में देखें।

जमानत पर बाहर आए राजपाल यादव

राजपाल यादव को 16 फरवरी को अंतरिम जमानत मिली। वे 9 करोड़ के चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल में थे।

मदद करने वालों के नाम नहीं लेंगे

राजपाल ने कहा कि जिन्होंने भी मदद की, उनकी रिस्पेक्ट है, लेकिन उन्हें सिम्पेथी नहीं चाहिए।

2012 का मामला

राजपाल ने 2012 में फिल्म अता पता लापता बनाई थी, इसके लिए 5 करोड़ का कर्ज लिया और अब ये बढ़कर 9 करोड़ हो गया।

चेक बाउंस और लीगल कार्रवाई

अभिनेता ने 7 चेक दिए थे जो बाउंस हो गए। इसके बाद मुरली प्राइवेट लिमिटेड ने लीगल एक्शन लिया।

बॉलीवुड की मदद

जेल में रहते हुए सोनू सूद, सलमान खान, अजय देवगन और वरुण धवन ने राजपाल यादव की मदद की थी।

राजपाल का आत्मविश्वास

राजपाल ने कहा कि इंडस्ट्री के लोग उनके साथ हैं और किसी को साबित करने की जरूरत नहीं।

Next Story