बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को बिटकॉइन घोटाले के मामले में मुंबई की PMLA कोर्ट ने जमानत दे दी है।
बिटकॉइन स्कैम मामले में फंसे राज कुंद्रा को कोर्ट ने जमानत दे दी। उनके वकील प्रशांत पाटिल ने इसकी जानकारी साझा की।
साल 2018 में पुणे और नांदेड़ पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR के आधार पर मामला दर्ज हुआ। आरोप है कि निवेशकों को बिटकॉइन माइनिंग के नाम पर ठगी की गई।
ED के अनुसार राज कुंद्रा को मुख्य आरोपी अमित भारद्वाज से 285 बिटकॉइन मिले थे, जिनकी वैल्यू लगभग 150 करोड़ रुपये आंकी गई।
इस मामले में दुबई के राजेश सतीजा को भी समन जारी किया गया। दोनों को जनवरी 2026 में कोर्ट में पेश होने का निर्देश मिला।
राज कुंद्रा पर आरोप था कि उन्होंने बिटकॉइन वॉलेट एड्रेस की जानकारी देने से इंकार किया और संपत्ति का लेनदेन कम कीमत पर किया।
राज कुंद्रा शिल्पा शेट्टी के पति हैं और बिजनेसमैन हैं। उन्होंने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया और जेल से बाहर आने के बाद UT69 जैसी फिल्म बनाई।